Madhya Pradesh Shocker: दमोह जिले में छात्रावास के चौकीदार ने मूक बघिर बालिका के साथ बलात्कार किया
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सुनने और बोलने में अक्षम आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ सरकारी बालिका छात्रावास के चौकीदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दमोह (मध्य प्रदेश), 29 नवंबर: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सुनने और बोलने में अक्षम आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ सरकारी बालिका छात्रावास के चौकीदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार को मूक बघिर बालिका छात्रावास में हुई. नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आरोपी की पहचान ओम प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है, जो पिछले पांच वर्षों से छात्रावास का चौकीदार था.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित अपराध सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

