देश की खबरें | महाराष्ट्र में सीसीटीवी के जरिये अस्पतालों की निगरानी होनी चाहिए : नीलम गोरहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे के एक अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को राज्य के सभी अस्पतालों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करनी चाहिए।

ठाणे, 18 अगस्त ठाणे के एक अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को राज्य के सभी अस्पतालों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करनी चाहिए।

गोरहे ने ठाणे के जिलाधिकारी, निगम आयुक्त और कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की।

ठाणे नगर निगम द्वारा संचालित यह अस्पताल 24 घंटे में 18 मरीजों की मौतों को लेकर चर्चा में है।

गोरहे ने कहा कि जिस तरह यातायात पुलिस सीसीटीवी के जरिए वाहनों की आवाजाही पर नजर रखती है, उसी तरह राज्य भर के अस्पतालों में चल रही गतिविधियों की निगरानी सीसीटीवी की मदद से करनी चाहिए।

हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुईं गोरहे ने कलवा अस्पताल प्रकरण को ‘‘बेहद दुखद और चौंकाने वाला’’ बताते हुए कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है और इसे यह भी पता लगाना चाहिए कि ‘‘कोविड के दौरान और उसके बाद गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जान क्यों गईं।’’

गोरहे ने कहा कि वह कलवा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और उसे धन और श्रमबल उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा के लिए यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।

कलवा अस्पताल में 12 और 13 अगस्त के बीच 24 घंटों में 18 रोगियों की मौत हुई, जिसके बाद राज्य सरकार ने नौ सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को 25 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी