देश की खबरें | अस्पताल की अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र की अवधि खत्म हो चुकी थी : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि जबलपुर के निजी अस्पताल में आग लगने की घटना की प्रारंभिक जांच के पता चला है कि अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) की अवधि समाप्त होने के साथ ही वहां अग्नि सुरक्षा संबंधी कई कमियां थीं।

भोपाल/ जबलपुर, दो अगस्त मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि जबलपुर के निजी अस्पताल में आग लगने की घटना की प्रारंभिक जांच के पता चला है कि अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) की अवधि समाप्त होने के साथ ही वहां अग्नि सुरक्षा संबंधी कई कमियां थीं।

मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने अस्पताल के चार डॉक्टर-सह-मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है, और अस्पताल के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोमवार दोपहर को आग की इस घटना में चार मरीजों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक डॉक्टर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) समाप्त हो गया था और अस्पताल की ओर से अग्नि सुरक्षा को लेकर कई कमियां पाई गई हैं।

उन्होंने भोपाल में पत्रकारों से घटना को ‘ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि जबलपुर की घटना में अस्पताल के चार डॉक्टर सह मालिकों के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\