दिल्ली के रोहिणी में अस्पताल में लगी आग, एक मरीज की मौत की आशंका
दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे एक मरीज की मौत होने की आशंका है.
नयी दिल्ली, 11 जून : दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे एक मरीज की मौत होने की आशंका है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, पूठ खुर्द के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना सुबह पांच बजे मिली.
इसके बाद मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यह भी पढ़ें : Purnia Accident: बिहार में बड़ा हादसा, तालाब में कार गिरने से आठ लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि उक्त मरीज वेंटिलेटर पर था और उसकी मौत होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.
संबंधित खबरें
VIDEO: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दिल्ली की दुकान में बिक रहे खामेनेई की तस्वीर वाले फोन कवर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, इंटरनेट छिड़ी नई बहस
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, ₹1,70,000 के पार पहुंचा भाव; जानें दिल्ली, मुंबई चेन्नई समेत बड़े शहरों के आज के ताजा रेट
Weather Forecast Today: उत्तर भारत सहित अन्य राज्यों में बढ़ने लगा गर्मी का पारा, जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक आज 3 मार्च को कैसा रहेगा मौसम
\