देश की खबरें | उम्मीद है कि हम सभी पुजारा, पंत और अश्विन की अहमियत समझेंगे : गांगुली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट बचाने में चेतेश्वर पुजारा , ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम इंडिया से श्रृंखला जीतने का अनुरोध किया ।
नयी दिल्ली, 11 जनवरी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट बचाने में चेतेश्वर पुजारा , ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम इंडिया से श्रृंखला जीतने का अनुरोध किया ।
पुजारा, अश्विन और पंत ने आखिरी दिन आस्ट्रेलिया के आक्रामक गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए मैच को ड्रॉ कराया ।
गांगुली ने ट्वीट किया ,‘‘ उम्मीद है कि अब सभी पुजारा, पंत और अश्विन की क्रिकेट टीमों में अहमियत समझेंगे । टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मतलब हमेशा बड़े शॉट खेलना नहीं होता । लगभग 400 टेस्ट विकेट ऐसे ही नहीं आते ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ टीम इंडिया ने अच्छा जुझारूपन दिखाया । अब श्रृंखला जीतने का समय है ।’’
जीत के लिये 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत (97) और पुजारा (77) ने जीत की उम्मीद जगा दी थी । इन दोनों के आउट होने के बाद अश्विन (128 गेंद में नाबाद 39) और हनुमा विहारी (161 गेंद में नाबाद 23) ने आखिरी सत्र संभलकर खेला और मैच ड्रॉ कराया ।
चौथा टेस्ट शुक्रवार से ब्रिसबेन में शुरू होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

