खेल की खबरें | उम्मीद है कि अब कोई नहीं पूछेगा कि क्या विराट फॉर्म में हैं: राजकुमार शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की साहसिक पारी से बेहद खुश और राहत महसूस कर रहे उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म पर अब सवाल उठने बंद हो जाएंगे।

दुबई, 24 फरवरी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की साहसिक पारी से बेहद खुश और राहत महसूस कर रहे उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म पर अब सवाल उठने बंद हो जाएंगे।

कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए वनडे में अपना 51वां शतक जमाया, जिससे भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल करके चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

शर्मा ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘अब तो नहीं पूछोगे कि विराट फॉर्म में नहीं है।’’

कोहली ने इससे पहले वनडे में अपना आखिरी शतक नवंबर 2023 में लगाया था। पिछले कुछ वर्षों से बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण इस स्टार बल्लेबाज की काफी आलोचना हो रही थी।

शर्मा ने कहा कि कोहली कभी खराब फार्म में थे ही नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है और उसने आज यह फिर से साबित कर दिया। वह हमेशा मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करता रहा है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘वह पिछले कई वर्षों से ऐसा कर रहा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने देश के लिए सबसे अधिक मैच जीते हैं।’’

कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वनडे में 51वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 82वां शतक लगाने के अलावा उसने वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। यह बड़ी उपलब्धि है। मुझे उसे पर गर्व है कि उसने पूरे देश का गौरव बढ़ाया। हम सब बहुत खुश हैं कि उसने देश को जश्न मनाने का मौका दिया।’’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\