देश की खबरें | उम्मीद है कि महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव जल्द होंगे: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधियों की कमी को लेकर वह चिंतित हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द होंगे।

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधियों की कमी को लेकर वह चिंतित हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द होंगे।

फडणवीस ने कहा कि केवल उच्चतम न्यायालय ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि चुनाव हों। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय से दो दिन में ‘‘अंतिम फैसला’’ आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने यहां ‘मुंबई टेक वीक’ में कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि यह बहुत जल्दी हो। हमें लगता है कि हम अपने स्थानीय निकायों को स्थानीय प्रतिनिधियों से वंचित नहीं कर सकते। हम इस बात को लेकर पूरी तरह चिंतित हैं।’’

पिछले दो वर्षों से अधिक समय से राज्य के कई स्थानीय निकाय, जिनमें मुंबई नगर निकाय भी शामिल है, जनप्रतिनिधि विहीन हैं और नौकरशाह पूरे तंत्र को चला रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय नगर निकाय चुनाव कराये जाने के अनुरोध संबंधी एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

फडणवीस ने कहा कि राज्य में साइबर अपराध के मामले बढ़ने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने साइबर अपराध पर एक अलग निगम बनाया है और नवी मुंबई में साइबर अपराध मुख्यालय स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।

‘स्टार्टअप इंडिया’ के हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए फडणवीस ने कहा कि संस्थाओं की संख्या और उनके द्वारा जुटाई गई पूंजी दोनों के संदर्भ में महाराष्ट्र ‘स्टार्टअप’ की राजधानी है।

उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत स्टार्टअप प्रौद्योगिकी आधारित हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से तनाव से बेहतर तरीके से निपटने के लिए कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि 2014 में जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब की तुलना में अब वह तनाव से बेहतर तरीके से निपट रहे हैं।

फडणवीस ने कहा कि वह लोगों को योग करने की सलाह नहीं देंगे क्योंकि वह स्वयं ऐसा नहीं करते हैं लेकिन उन्होंने इसके कुछ लाभों के बारे में सुना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\