विदेश की खबरें | उम्मीद है ‘संघर्ष विराम’ से पाकिस्तान, भारत के बीच शांति बहाल होगी: मोहम्मद बिन सलमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को पाकिस्तान और भारत के बीच ‘‘संघर्ष विराम’’ सहमति का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि इससे दोनों पड़ोसियों के बीच शांति बहाल होगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 14 मई सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को पाकिस्तान और भारत के बीच ‘‘संघर्ष विराम’’ सहमति का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि इससे दोनों पड़ोसियों के बीच शांति बहाल होगी।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद ने यह टिप्पणी सऊदी अरब की राजधानी रियाद में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के नेताओं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक के दौरान संबोधन देते हुए की।

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद के हवाले से कहा, ‘‘हम पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम सहमति का स्वागत करते हैं।’’

क्राउन प्रिंस ने उम्मीद जतायी कि इससे ‘‘दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और शांति बहाल करने में मदद मिलेगी।’’

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में छह मई की देर रात को आतंकी ढांचे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए थे। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की सहमति बनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\