विदेश की खबरें | भारत के साथ आपसी सम्मान और समझ के आधार पर संबंधों को मजबूत करने के लिए आशान्वित: देउबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सोमवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ परस्पर सम्मान और समझ के आधार पर संबंधों को मजबूत करने के लिए आशान्वित है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी समान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से एक-दूसरे से बंधे हैं।

लुम्बिनी, 16 मई नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सोमवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ परस्पर सम्मान और समझ के आधार पर संबंधों को मजबूत करने के लिए आशान्वित है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी समान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से एक-दूसरे से बंधे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए देउबा ने कहा कि नेपाल अवसंरचना, संपर्क, जलविद्युत, कृषि, मानव संसाधन तथा भूकंप के बाद सांस्कृतिक धरोहर स्थलों के पुनर्निर्माण एवं बहाली के विकास में भारत के सहयोग को बहुत अहमियत देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह साल नेपाल और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों को औपचारिक रूप प्रदान करने का 75वां वर्ष है और हम आपसी सम्मान तथा समझ पर आधारित अपने संबंधों को मजबूत करने को आशान्वित हैं।’’

देउबा ने कहा कि नेपाल के लुम्बिनी को भारत के बोधगया, सारनाथ तथा कुशीनगर के साथ जोड़ने वाला एक बौद्ध परिपथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

दक्षिणी नेपाल के तराई के मैदानों में स्थित लुम्बिनी बौद्ध धर्म के पवित्र स्थलों में से एक है जहां भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

देउबा ने कहा, ‘‘हम बुद्ध के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को एक दूसरे से जोड़ने वाले बौद्ध परिपथ का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भैरहवा में नवनिर्मित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर भारत और दुनिया के अन्य देशों से बड़ी संख्या में पर्यटकों का स्वागत करने को उत्सुक हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने मुश्किल समय में, विशेष रूप से कोविड-19 के संकटपूर्ण काल में नेपाल को मदद पहुंचाई।

देउबा ने कहा कि नेपाल सरकार अपने देश के आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार के सतत सहयोग को लेकर उसकी आभारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\