सीएम योगी से ही भगवान श्री कृष्ण के ’मूल जन्मस्थान’ के दर्शन कराने की उम्मीद: कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के ‘मूल जन्म स्थान’ का दर्शन कराएंगे. कंगना के मुताबिक श्रीकृष्ण का जन्म उस स्थान पर है जहां पर इस समय ईदगाह मौजूद है.
मथुरा, 5 दिसंबर : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शनिवार को कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के ‘मूल जन्म स्थान’ का दर्शन कराएंगे. कंगना के मुताबिक श्रीकृष्ण का जन्म उस स्थान पर है जहां पर इस समय ईदगाह मौजूद है. बॉलीवुड अभिनेत्री शनिवार को वृंदावन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह बात कही. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह पहली बार मथुरा- वृंदावन आई हैं और वह कृष्ण की भक्त हैं. कंगना ने कहा, ‘‘ मुझे मक्खन का प्रसाद मिला है. ठाकुर जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा.’’
मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने कहा, ‘‘भगवान के दर्शन किए. वहां जेल है. बताया जा रहा है कि ऐसी छह जेल और हैं. जो ईदगाह के नीचे हैं. अभी तो वह बंद है. उम्मीद है कि (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)योगी जी वहां भी दर्शन कराएंगे.’’ उनकी बातों से लोगों के आहत होने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘‘ मेरी बातें उन्हीं को बुरी लगती हैं जिनके दिल में चोर है.लेकिन जो लोग सच्चे हैं, बहादुर हैं, देशभक्त हैं, राष्ट्र के बारे में बात करते हैं, उन लोगों को मेरी सारी बातें सही लगेंगी. कुछ भी गलत नहीं लगेगा.’’ यह भी पढ़ें : Omicron Variant: 3 कोविड मामले पाए जाने पर होगी क्लस्टर की घोषणा- मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
आगामी विधानसभा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी दल से संबंध नहीं रखती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जो राष्ट्रवादी हैं, उनके लिए प्रचार करूंगी.’’ चंडीगढ़ में किसानों द्वारा उनकी गाड़ी रोकने पर कथित माफी मांगने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘‘मैंने कभी माफी नहीं मांगी. उल्टे प्रतिरोध किया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

