स्पेन में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों की हूटिंग
सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों में कुछ छूट दी है लेकिन अधिकांश जनसंख्या के अब भी एक्सरसाइज के लिए जिम आदि में जाने पर रोक है। आयु वर्ग के हिसाब से हालांकि लोगों को निश्चित समय पर बाहर जाने की छूट दी गई है।
दो महीने तक एकांतवास में रहने के बाद स्पेन में इस हफ्ते शीर्ष खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने की इजाजत दी गई लेकिन कथित तौर पर इनमें से कुछ को स्थानीय नागरिकों के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा जिन्होंने सोचा कि वे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों में कुछ छूट दी है लेकिन अधिकांश जनसंख्या के अब भी एक्सरसाइज के लिए जिम आदि में जाने पर रोक है। आयु वर्ग के हिसाब से हालांकि लोगों को निश्चित समय पर बाहर जाने की छूट दी गई है।
पेशेवर और शीर्ष खिलाड़ियों को हालांकि इससे छूट दी गई है और वे कभी भी कसरत आदि कर सकते हैं। लोग हालांकि बाकी लोगों के लिए स्वीकृत समय के अलावा उन्हें बाहर सड़कों पर देखकर खुश नहीं थे। ऐसा हालांकि संभवत: इसलिए था कि उन्हें नियम नहीं पता थे या लोगों ने खिलाड़ियों को नहीं पहचाना।
स्पेन की धाविका क्रिस्टीना लारा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे कभी लोगों ने इतने खराब तरीके से नहीं देखा और मैंने कभी इतनी नकारात्मक टिप्पणियां नहीं सुनी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे कुछ साथियों को ताने भी मारे। ऐसा लग रहा था कि हमें अपनी पहचान बताने वाले संकेतों के साथ बाहर जाना होगा।’’
क्रिस्टीना ने कहा कि वह सुबह लगभग साढ़े दस बजे बाहर निकली थी जो समय बूढ़े लोगों के लिए आरक्षित है। बच्चे दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक माता-पिता के साथ बाहर जा सकते हैं। बाकी लोग सुबह छह से दस बजे या रात आठ से 11 बजे तक बाहर निकल सकते हैं। लोगों को हालांकि हमेशा अपने घर के एक किलोमीटर के दायरे में ही रहना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

