देश की खबरें | भोपाल के हुक्का लाउंज, रेस्तरां में वैलेंटाइन डे के दिन तोड़फोड़, 17 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को ‘वैलेंटाइन डे’ के विरोध में कुछ संगठनों ने शहर के एक हुक्का लाउंज एवं एक रेस्तरां में तोड़फोड़ की।

भोपाल, 14 फरवरी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को ‘वैलेंटाइन डे’ के विरोध में कुछ संगठनों ने शहर के एक हुक्का लाउंज एवं एक रेस्तरां में तोड़फोड़ की।

इस मामले में भोपाल मध्य विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके सुरेन्द्रनाथ सिंह सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगवा झंडा लिए हुए ये लोग भगवा गमछा पहने हुए थे और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे।

श्यामला पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर तरूण भाटी ने बताया, ‘‘थाना क्षेत्र के एक हुक्का लाउंज में तोड़फोड़ करने के मामले में सुरेन्द्रनाथ सिंह एवं छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

वहीं, हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘शिव सैनिकों ने शहर के हबीबगंज पुलिस थाना इलाके के एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

‘संस्कृति बचाओ मंच’ का नेतृत्व कर रहे पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने गिरफ्तारी से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘हुक्का लाउंज में नौजवानों को नशे का आदी बनाया जा रहा है और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके अलावा, इन हुक्का लाउंज के कारण युवा लव जिहाद का शिकार भी हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम अपने समाज की रक्षा करेंगे और आज ‘वैलेंटाइन डे’ से ही इन हुक्का लाउंज को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हम भोपाल में हुक्का लाउंज नहीं चलने देंगे।’’

वहीं, ‘संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, ‘‘हम ‘वैलेंटाइन डे’ का विरोध करते हैं और किसी भी होटल, रेस्टोरेंट या हुक्का लाउंज में अगर अश्लीलता फैलाई गई तो संस्कृति बचाओ मंच उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस