विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के कठिन प्रतिबंधों के बीच हांगकांग की चमक खोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंध आगंतुकों और व्यापार यात्रियों दोनों को हतोत्साहित कर रहे हैं और यह अर्ध-स्वायत्त चीनी क्षेत्र के सामने पहले से मौजूद चुनौतियों को बढ़ाता है जब बीजिंग पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर अधिक नियंत्रण बढ़ाता जा रहा है।

प्रतिबंध आगंतुकों और व्यापार यात्रियों दोनों को हतोत्साहित कर रहे हैं और यह अर्ध-स्वायत्त चीनी क्षेत्र के सामने पहले से मौजूद चुनौतियों को बढ़ाता है जब बीजिंग पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर अधिक नियंत्रण बढ़ाता जा रहा है।

महीनों से, व्यापारिक मंडल अधिकारियों से पृथक-वास संबंधी कुछ प्रतिबंधों में ढील देने का आग्रह कर रहे हैं, यह कहते हुए कि शहर अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को खोने के साथ ही एक क्षेत्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में अपनी चमक खोने का जोखिम झेल रहा है।

कुछ लोग उस समय नाराज हो गए जब शहर ने जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ जेमी डिमन को नियमों में छूट दी, जिन्होंने नवंबर में लगभग एक दिन के लिए शहर का दौरा किया था। हांगकांग के नेता कैरी लैम ने कहा कि डिमोन को अर्थव्यवस्था से संबंधित अपवाद स्वरूप छूट दी गई थी और जेपी मॉर्गन "हांगकांग में प्रमुख व्यवसाय वाला एक बहुत बड़ा बैंक है।"

अभिनेत्री निकोल किडमैन को भी छूट दी गई थी, जब उन्होंने प्रवासियों के बारे में एक टेलीविजन श्रृंखला के कुछ हिस्सों के फिल्मांकन के लिए शहर का दौरा किया था। आलोचकों और स्थानीय सांसदों से इस बात पर नाराजगी जताई कि क्या मशहूर हस्तियों को आने और पृथक-वास छोड़ देने की अनुमति दी जा रही है जबकि हांगकांग के निवासी घर लौटने के लिए महंगी कीमत चुका रहे हैं।

हांगकांग का "कोविड-शून्य" रुख मुख्य भूभाग चीन की नीति के अनुरूप है, जो देश में आ रहे मामलों को रोकने की कोशिश के तहत अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहा है।

कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया है, जिसकी पुष्टि शहर में कम से कम चार लोगों में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\