देश की खबरें | हनी सिंह की पत्नी घरेलू हिंसा मामले में अदालत में रो पड़ीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाबी गायक एवं अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शनिवार को घरेलू हिंसा के एक मामले में सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में रो पड़ीं।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त पंजाबी गायक एवं अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शनिवार को घरेलू हिंसा के एक मामले में सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में रो पड़ीं।

महिला ने अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष शालिनी तलवार ने कहा, ‘‘मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने जीवन के 10 साल दिए। मैं अपना सबकुछ छोड़कर उसके साथ खड़ी रही। अब उसने मुझे छोड़ दिया।’’

इस पर न्यायाधीश ने कहा कि वह याचिकाकर्ता के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

मजिस्ट्रेट ने याचिकाकर्ता से पूछा, ‘‘ अब आप अदालत से क्या चाहती हैं? आपकी शादी किस स्थिति में है? आप दोनों के बीच प्रेम कहां खो गया?’’

इसके आगे न्यायाधीश ने कहा कि अगर मामला सुलझ जाता है तो ज्यादा बेहतर होगा।

वहीं शनिवार को हनी सिंह के अदालत के समक्ष पेश नहीं होने और आय से संबंधित हलफनामा दायर नहीं करने पर मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह चौंकाने वाला है कि इस मामले को इतने हल्के में लिया जा रहा है।’’

तलवार ने अपने गायक व अभिनेता पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत मुआवजे के रूप में 20 करोड़ रुपये की राशि मांगी है। हिरदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार ने 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी