जरुरी जानकारी | होंडा घरेलू बाजार में कई इलेक्ट्रिक मॉडल उतारेगी, अगले साल मार्च में आएगा पहला बिजलीचालित वाहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में कई उत्पाद लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल अगले साल मार्च में आ सकता है।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में कई उत्पाद लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल अगले साल मार्च में आ सकता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अत्सुशी ओगाता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने एक्टिवा स्कूटर का नया संस्करण सोमवार को पेश किया है, यह आगामी एवं सख्त उत्सर्जन नियमों के अनुरूप है। इसकी दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 74,536 रुपये है।

एचएमएसआई, अपने इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों का समर्थन करने के लिए चार्जिंग विनिर्माण सुविधा के साथ आने की योजना बना रही है।

एचएमएसआई की अगले महीने 100 सीसी क्षमता बाइक पेश कर मोटरसाइकिल खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना है।

कंपनी 56 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्कूटर क्षेत्र में अग्रणी बनी हुई है।

कंपनी इस बाइक के साथ ग्रामीण और अर्धशहरी बाजारों में अपनी मजबूत पकड़ चाहती है।

ओगाता ने नये एक्टिवा को पेश करने के मौके पर कहा, ‘‘हम मार्च, 2024 में पहला इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करेंगे... इसे पूरी तरह से नए मंच पर विकसित किया जा रहा है और यह भारतीय बाजार की जरूरतों पर आधारित है।’’

उन्होंने आने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगले साल पहले मॉडल में ‘फिक्स’ बैटरी होगी। जबकि दूसरा मॉडल बैटरी बदलने वाली प्रणाली के साथ आएगा।

ओगाता ने कहा कि कंपनी अपनी ईवी श्रृंखला के लिए चार्जिंग विनिर्माण सुविधा लगाने को 6,000 से अधिक आउटलेट्स के अपने मौजूदा बिक्री नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\