देश की खबरें | मप्र में होम्योपैथिक चिकित्सक,उनकी पत्नी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शनिवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक होम्योपैथिक चिकित्सक और उनकी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और स्वयं भी दवाखाने में आत्महत्या करने का प्रयास किया।

छिंदवाड़ा, 30 सितंबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शनिवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक होम्योपैथिक चिकित्सक और उनकी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और स्वयं भी दवाखाने में आत्महत्या करने का प्रयास किया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के अमरवाड़ा इलाके में अपराह्न करीब दो बजे हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवदेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोनू मालवीय होम्योपैथिक चिकित्सा और सर्जरी की डिग्री रखने वाले महेश डेहरिया (55) के क्लिनिक में घुस गया और उन पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि जब डेहरिया की पत्नी वंदना उन्हें बचाने आईं तो आरोपी ने उन पर भी गोली चलाई और फिर मालवीय ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि आरोपी घायल होकर फर्श पर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस दंपति को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि डेहरिया बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई का अध्यक्ष है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now