देश की खबरें | गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में फंसे 410 हिंदू शरणार्थियों के लिए वीजा विस्तार की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण पाकिस्तान में फंसे 410 हिंदू शरणार्थियों के लिए वीजा विस्तार की अनुमति दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, चार सितम्बर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण पाकिस्तान में फंसे 410 हिंदू शरणार्थियों के लिए वीजा विस्तार की अनुमति दी है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पाकिस्तान के शरणार्थियों के सामने आ रही समस्याओं की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh to Meet Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow Tonight: राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री आज कर सकते हैं मुलाकात.

यह उन शरणार्थियों के लिए एक बड़ी राहत है जो दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर भारत में रह रहे थे और मार्च में लॉकडाउन लागू होने से पहले ‘भारत में वापसी पर कोई आपत्ति नहीं’ (एनओआरआई) वीजा पर संक्षिप्त यात्रा के लिए पाकिस्तान गये थे।

एनओआरआई वीजा एलटीवी धारकों को बिना भारतीय नागरिकता के पाकिस्तान की यात्रा करने और 60 दिनों के भीतर लौटने की अनुमति देता है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता Gourav Vallabh ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- RRB-NTPC व Group D की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व होगी?.

इस तरह के शरणार्थियों के लिए काम करने वाले एक कल्याणकारी संगठन, सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के कारण, 410 लोग वीजा की 60 की अवधि समाप्त होने के बाद वहां फंस गये थे।’’

अपने वकील के जरिये अदालत को दिये अपने जवाब में एमएचए ने कहा, ‘‘यह निर्णय लिया गया है कि इस तरह के एलटीवी धारक पाकिस्तानी नागरिक, जो लॉकडाउन से पहले एनओआरआई वीजा पर पाकिस्तान गये थे और यात्रा पाबंदियों के कारण वहां फंस गये, उनके वीजा विस्तार की अवधि को भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से भारत में यात्रा पाबंदियों को हटाये जाने की तिथि से 15 दिन बढ़ाया जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\