देश की खबरें | गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर, गोवा, अंडमान और उत्तराखंड की यात्रा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले पखवाड़े में जम्मू कश्मीर, गोवा, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और उत्तराखंड की यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले पखवाड़े में जम्मू कश्मीर, गोवा, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और उत्तराखंड की यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाह पहले 14 अक्टूबर को गोवा जाएंगे और एक फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे। वह राज्य सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार गृह मंत्री 15 से 17 अक्टूबर तक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में रहेंगे और इस यात्रा के दौरान वह केंद्रशासित प्रदेश में अनेक विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

वह वहां सेलुलर जेल का दौरा कर सकते हैं और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ से संबंधित कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

अधिकारी के अनुसार शाह 23 से 25 अक्टूबर तक तीन दिन के लिए जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। उनकी यह यात्रा केंद्र सरकार के महा संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है जिसमें 70 केंद्रीय मंत्री केंद्रशासित प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

इस यात्रा में शाह कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के सुदूर इलाकों का दौरा करेंगे और अनेक विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठकों में भी भाग लेंगे।

अनेक केंद्रीय मंत्री केंद्रशासित प्रदेश का पहले ही दौरा कर चुके हैं और कई अन्य की यात्रा प्रस्तावित है।

शाह 30 अक्टूबर को उत्तराखंड की यात्रा पर होंगे जिस दौरान वह राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\