देश की खबरें | मणिपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में शुक्रवार को मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में घोड़े पर सवार एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मणिपुर को इस खेल का जन्म स्थान माना जाता है।
इंफाल, छह जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में शुक्रवार को मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में घोड़े पर सवार एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मणिपुर को इस खेल का जन्म स्थान माना जाता है।
मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने शाह को पोलो की एक स्टिक व खेल का एक चित्र भेंट किया।
बृहस्पतिवार की शाम को मणिपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री चूड़़ाचंदपुर जाएंगे, जहां वह जिले के पहले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
वहां से वह बिश्नूपुर जिला के मोइरंग जाएंगे, जहां वह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जनसभा को संबोधित करने के अलावा 1,300 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
शाह जिन 40 पुलिस चौकियों की आधारशिला रखेंगे, उनमें से 34 चौकियां भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और छह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर हैं।
शाह संगाईथेल स्थित मणिपुर ओलंपियन पार्क, सरकारी जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) में एक प्राइवेट वार्ड, मोरे शहर में जलापूर्ति योजना, कांग्ला किला के पूर्व में नोंगपोक थोंग पुल और कांखुई गुफा स्थित गुफा पर्यटन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)