देश की खबरें | गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस महामारी की चपेट में आए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले मंत्री हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस महामारी की चपेट में आए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले मंत्री हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र शाह (55) ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | राम मंदिर की प्रतीक्षा में 28 साल से अन्न ग्रहण नहीं कर रहीं हैं बुजुर्ग उर्मिला चतुर्वेदी.

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।”

गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया। आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि शाह कहां भर्ती हैं लेकिन अधिकारियों ने निजी रूप से बताया कि गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,509 नए मामले सामने आए, 260 लोगों की मौत.

गृह मंत्री नियमित रूप से नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे और इसके अलावा वो घर से भी काम कर रहे थे।

शाह शनिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर किसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे जब उन्होंने बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर एक वेबिनार को संबोधित किया था। इस दौरान वहां करीब 50 लोग उपस्थित थे।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री मास्क पहनकर सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी उपस्थित थे।

सूत्रों ने कहा कि बीते कुछ महीनों से प्रधानमंत्री आवास में महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है जिसमें तापमान की जांच, आरोग्य सेतू जांच और लोगों को लाने-ले जाने के लिये अंदर की कारों का इस्तेमाल न करना शामिल है।

शाह के व्यक्तिगत स्टाफ के सदस्य पृथकवास में चले गए हैं लेकिन यह तत्काल पता नहीं चला है कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने पृथक-वास में जाने का फैसला किया है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\