एजेंसी न्यूज

दिल्ली में घर में लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया।

दिल्ली में घर में लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं
जमात

नया दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली के आया नगर इलाके के एक घर में सोमवार को आग लग गई जिसमें दो महिलाएं झुलस गईं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया।

उन्होंने बताया कि शाम 6:32 बजे हमें आग की सूचना मिली जिसके बाद दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। शाम 7:25 बजे तक आग को काबू पा लिया गया था।

आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि उर्मिला(38) और शुचिता(32) को सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। वे 15 प्रतिशत जल गईं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 01:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).