खेल की खबरें | सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप से शुरू हुआ हॉकी का घरेलू सत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. देश भर की 24 टीमें सोमवार से यहां शुरू हुई पहली सब जूनियर अकादमी राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट के साथ देश में घरेलू हॉकी सत्र की शुरुआत भी हुई।
भोपाल, चार अक्टूबर देश भर की 24 टीमें सोमवार से यहां शुरू हुई पहली सब जूनियर अकादमी राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट के साथ देश में घरेलू हॉकी सत्र की शुरुआत भी हुई।
टूर्नामेंट के पहले छह दिन पूल चरण के मैच होंगे। क्वार्टर फाइनल 10 अक्टूबर, सेमीफाइनल 12 अक्टूबर और पदक चरण के मैच 13 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
इसमें भाग लेने वाली टीमों में बरार हॉकी अकादमी (विदर्भ) अमरावती, नौसेना टाटा हॉकी अकादमी - जमशेदपुर और ओडिशा नौसेना टाटा हॉकी केंद्र पूल ए में शामिल हैं।
पूल बी में भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता, नामधारी इलेवन, ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी शामिल हैं।
पूल सी में चीमा हॉकी अकादमी, मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, राजा करण हॉकी अकादमी और पूल डी में सिटीजन हॉकी इलेवन, माता साहिब कौर हॉकी अकादमी जारखर-लुधियाना और राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी हैं।
पूल ई में ध्यानचंद हॉकी अकादमी, मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी, साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) अकादमी और पूल एफ में घुमनहेड़ा रिसर अकादमी, मालवा हॉकी अकादमी हनुमानगढ़ और एसजीपीसी हॉकी अकादमी शामिल हैं।
पूल जी में एचएआर हॉकी अकादमी, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, तमिलनाडु हॉकी अकादमी जबकि पूल एच में एचआईएम अकादमी, जय भारत हॉकी अकादमी और वादीपट्टी राजा हॉकी अकादमी खिताब के लिये अपना भाग्य आजमाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)