खेल की खबरें | हॉकी मिजोरम ने हॉकी पंजाब को हराकर क्वार्टरफाइनल स्थान पक्का किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हॉकी मिजोरम ने सोमवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में हॉकी पंजाब को 4-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का किया।
पुणे, 18 मार्च हॉकी मिजोरम ने सोमवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में हॉकी पंजाब को 4-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का किया।
इस जीत से मिजोरम की टीम पंजाब, हिमाचल और राजस्थान से ऊपर पूल एफ में तीन मैच में तीन जीत से शीर्ष पर रही।
मिजोरम के लिए लालरिनपुई ने छठे और नौवें मिनट में दो गोल दागे जबकि कप्तान एच लालरूआटफेली ने 26वें और मारिना लालरामघाकी ने 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।
हॉकी पंजाब के लिए तरणप्रीत कौर ने 35वें और राजविंदर कौर ने 51वें मिनट में गोल किये।
मिजोरम की टीम नॉकआउट राउंड में हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी ओडिशा और हॉकी बंगाल के साथ शामिल हो गयी। जबकि पूल जी से एक और टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी।
क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश का सामना बंगाल से, झारखंड का सामना मिजोरम से और हरियाणा का सामना ओडिशा की टीम से होगा।
महाराष्ट्र की प्रतिद्वंद्वी का फैसला मंगलवार को होगा।
सोमवार को अन्य मैच में असम ने पुडुचेरी को 2-1 से हराया जबकि गोवा ने चंडीगढ़ से 2-2 से ड्रा खेला।
रविवार रात को पंजाब ने हिमाचल को 8-0 से जबकि मणिपुर ने कर्नाटक को 3-0 से हराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

