एजेंसी न्यूज

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के इच्छुकों को आमंत्रित किया

पहली बार विभागों और अकादमियों को भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए आमंत्रित किया गया है।

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के इच्छुकों को आमंत्रित किया
जमात

नयी दिल्ली, पांच मई हॉकी इंडिया ने मंगलवार को राज्य संघों, संस्थानिक सदस्यों और अकादमियों से 2021 में वार्षिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी के इच्छुकों को आमंत्रित किया।

पहली बार विभागों और अकादमियों को भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए आमंत्रित किया गया है।

सीनियर और जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी हाकी सिर्फ राज्य संघ कर सकते हैं। मेजबानी में दिलचस्पी जताने की अंतिम तारीख 11 मई है।

संस्थानिक और विभागीय सदस्य सीनियर और जूनियर स्तर पर पुरुष और महिला अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी कर सकते हैं। इसके लिए समय सीमा पांच जून है।

अकादमी केवल सब जूनियर और जूनियर अंतर अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी कर सकती हैं और इसके लिए भी समय सीमा पांच जून रखी गई है।

हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सीनियर पुरुष और महिला वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए एक जून 2021 से 30 अप्रैल 2021 के बीच का समय रखा गया है। जूनियर/सब जूनियर पुरुष और महिला वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप 15 फरवरी से 30 अप्रैल 2021 के बीच होगी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘मेजबान सदस्य इकाई के साथ चर्चा के बाद हॉकी इंडिया उपयुक्त तारीखों की घोषणा करेगा।’’

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘वार्षिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अगले साल से पुनगर्ठित किया गया है इसलिए हमें उम्मीद है कि इनकी मेजबानी में काफी दिलचस्पी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).