देश की खबरें | महिला में एचएमपीवी से संक्रमण की पुष्टि हुई, असम में संक्रमण का दूसरा मामला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुवाहाटी में एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही 75 वर्षीय महिला में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह इस मौसम में असम में वायरस से संक्रमण का दूसरा मामला है।
गुवाहाटी, 21 जनवरी गुवाहाटी में एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही 75 वर्षीय महिला में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह इस मौसम में असम में वायरस से संक्रमण का दूसरा मामला है।
उन्होंने कहा कि मरीज को ‘पृथक-वास’ में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है।
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला को कुछ दिन पहले हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और नियमित जांच के दौरान एचएमपीवी से संक्रमण की पुष्टि हुई।’’
राज्य में 10 महीने के बच्चे में एचएमपीवी से संक्रमण की पुष्टि हुई थी जो इस वायरस से संक्रमण का पहला मामला था।
लखीमपुर के रहने वाले इस बच्चे का इस महीने की शुरुआत में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज किया गया था।
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कई श्वसन वायरस में से एक है जो सभी उम्र के लोगों में संक्रमण का कारण बन सकता है, खासकर सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में।
वायरस से संक्रमित मरीजों में आम तौर पर हल्के लक्षण होते हैं और अधिकतर रोगी अपने आप ठीक हो जाते हैं क्योंकि निश्चित अवधि के बाद वायरस खुद ही कमजोर पड़ जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

