जरुरी जानकारी | हिताची एबीबी पावर ग्रिड ने 1,800 किलोमीटर लंबी बिजली पारेषण परियोजना चालू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली प्रौद्योगिकी कंपनी हिताची एबीबी पावर ग्रिड इंडिया ने भारत में विद्युत पारेषण लाइन यूएचवीडीसी (अल्ट्रा हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट) परियोजना चालू की है। कंपनी ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) के लिये चालू की गयी यह देश में लंबी पारेषण परियोजनाओं में एक है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई बिजली प्रौद्योगिकी कंपनी हिताची एबीबी पावर ग्रिड इंडिया ने भारत में विद्युत पारेषण लाइन यूएचवीडीसी (अल्ट्रा हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट) परियोजना चालू की है। कंपनी ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) के लिये चालू की गयी यह देश में लंबी पारेषण परियोजनाओं में एक है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मध्य भारत छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से दक्षिण में तमिलनाडु के पुगालुर के बीच 1,800 किलोमीटर लंबी इस पारेषण परियोजना में आठ करोड़ से अधिक लोगों की बिजली जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है।

हिताची एबीबी पावर ग्रिड, इंडिया के अनुसार, ‘‘ कंपनी ने सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड के लिये भारत में पारेषण लाइन यूएचवीडीसी परियोजना चालू की है। यह देश में लंबी पारेषण परियोजनाओं में एक है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘यह +/- 800 किलोवोल्ट (केवी), 6,000-मेगावॉट लिंक में आठ करोड़ से अधिक लोगों की बिजली की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।’’

बयान के अनुसार इसके जरिये मांग के आधार पर भरोसेमंद बिजली अब किसी भी दिशा में पारेषण की जा सकती है। इस परियोजना से बिजली पारेषण के दौरान बिजली का कम-से-कम नुकसान होगा और यह पर्यावरण के लिहाज से भी अनुकूल है।

कंपनी ने कहा कि यह परियोजना सभी के लिए सस्ती, भरोसेमंद, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच बढ़ाने के भारत सरकार के मिशन और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप है।

परियोजना के बारे में हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन वेणु ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण यूएचवीडीसी परियोजना के चालू होने के साथ, हमने लाखों लोगों के लिए अधिक स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली पहुंचाने का अपना वादा निभाया है। इससे एक ऐसे भविष्य का निर्माण करने में मदद मिलेगी जहां बिजली पूरी ऊर्जा प्रणाली की रीढ़ होगी।’’

हिताची एबीबी पावर ग्रिड और सार्वजनिक क्षेत्र की भेल के समूह ने 2016 में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से परियोजना का ऑर्डर हासिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट