देश की खबरें | रियल एस्टेट एजेंट के अपहरण के मामले में हिस्ट्री शीटर, उसका साथी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मुंबई के एक रियल एस्टेट एजेंट को अगवा करने और उसे छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक हिस्ट्री शीटर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

मुंबई, 19 मई पुलिस ने मुंबई के एक रियल एस्टेट एजेंट को अगवा करने और उसे छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक हिस्ट्री शीटर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों को उपनगर मलाड से 15 मई को अपराध शाखा यूनिट-11 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की पहचान नेवडा पुटमन और रवि के तौर पर बताई है। पुटमन का आपराधिक रिकॉर्ड है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपी वीरा को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित कुनबेद्रन चेट्टियार ने पुलिस को बताया कि पुटमन और उसके साथी रवि तथा वीरा ने उसका पिछले महीने अपहरण कर लिया था और तीन दिन तक उसे कैद में रखा था।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी।

अधिकारी ने बताया कि रियल एस्टेट एजेंट के अलावा चेट्टियार एक वित्त कंपनी से भी जुड़ा हुआ है जो निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही थी और उसकी सलाह पर कई लोगों ने कंपनी की योजना में पैसा निवेश किया।

उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी में कंपनी ने अपना दफ्तर बंद कर दिया था और उसके अधिकारी भाग गए थे।

अधिकारी ने बताया कि चेट्टियार की सलाह पर कंपनी में निवेश करने वालों ने पैसा वापस हासिल करने के लिए उससे संपर्क करना शुरू किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग पुटमन के पास पहुंच गए जिसने चेट्टियार को फोन कर निवेशकों के पांच-सात करोड़ रुपये लौटाने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि पुटमन ने ठगे गए 10 निवेशकों की तरफ से एक करोड़ रुपये की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि तीन दिन तक कैद में रहने के बाद चेट्टियार अपने घर पहुंचा और पिछले शनिवार को उसने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पुटमन को कोई रकम नहीं दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी