देश की खबरें | थाने में हिस्ट्रीशीटर ने आत्महत्या का प्रयास किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के सोडाला थाने की हवालात में बंद एक हिस्ट्रीशीटर ने शुक्रवार रात कंबल का फंदा बनाकर कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया।
जयपुर, पांच नवंबर जयपुर के सोडाला थाने की हवालात में बंद एक हिस्ट्रीशीटर ने शुक्रवार रात कंबल का फंदा बनाकर कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया।
थानाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट पर आरोपी दीपक बिहारी (25) को शुक्रवार को थाने की हवालात में बंद किया गया था और रात को आरोपी ने कंबल का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत हवालात से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि जब आरोपी से आत्महत्या का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसके खिलाफ हत्या, लूट और शस्त्र कानून समेत 14 मुकदमें गंभीर धाराओं में दर्ज हैं और उच्च न्यायालय द्वारा जारी वारंट 15 वां मुकदमा है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे उच्च न्यायालय में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

