ऐतिहासिक सुधारों से घरेलू उत्पादन, नवोन्मेष को बढ़ावा मिलेगा: अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा, “आज की घोषणाओं ने निजी भागीदारी के साथ व्यापार और घरेलू नवाचार के एक नये क्षेत्र खोले हैं। इन सुधारों से भारत के आयात और कारोबार करने के तौर तरीकों में व्यापक बदलाव होगा। ये क्षेत्र लाखों लोगों को रोजगार देते हैं। अत: इन सुधारों का इस दशक में देश के आर्थिक दृष्टिकोण को विस्तृत करने में बड़ा महत्व होगा।’’
नयी दिल्ली, 16 मई वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि शनिवार को घोषित ऐतिहासिक संरचनात्मक सुधारों से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और रक्षा, विमानन एवं परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अत्याधुनिक नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा, “आज की घोषणाओं ने निजी भागीदारी के साथ व्यापार और घरेलू नवाचार के एक नये क्षेत्र खोले हैं। इन सुधारों से भारत के आयात और कारोबार करने के तौर तरीकों में व्यापक बदलाव होगा। ये क्षेत्र लाखों लोगों को रोजगार देते हैं। अत: इन सुधारों का इस दशक में देश के आर्थिक दृष्टिकोण को विस्तृत करने में बड़ा महत्व होगा।’’
ठाकुर ने एक बयान में कहा कि कोयला, खदानों, नागरिक उड्डयन सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन सुधारों से निवेश में वृद्धि, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और अंतत: रोजगार के अवसरों के सृजन के नये रास्ते खुलेंगे। इसका आर्थिक वृद्धि की गति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि कोयला क्षेत्र में अवसरों के विस्तार कर नये प्रोत्साहन इस क्षेत्र के विकास को तेजी से आगे बढ़ायेंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही खुली और पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से 500 खनन खंड पेश किये जायेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

