देश की खबरें | जैसलमेर में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और छोटा भाई गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक व्यक्ति की उसके भाई और पत्नी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जैसलमेर, दो जून राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक व्यक्ति की उसके भाई और पत्नी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यशोदा पिछले कुछ समय से अपने पति हरदान राम के छोटे भाई कालूराम के साथ रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि हरदान बाड़मेर से जैसलमेर पहुंचा और कल यशोदा व कालूराम से उसका विवाद हो गया।
पुलिस ने बताया कि बाद में उसका शव रविवार शाम को सदर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में एक खेत में पाया गया।
लगभग 50 साल के हरदान ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद यशोदा (27) से शादी की थी, जिसके बाद उसके कथित तौर पर हरदान के छोटे भाई यानी देवर कालूराम के साथ अवैध संबंध बन गए।
कालूराम एक साल पहले जैसलमेर में रहने लगा था। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले यशोदा भी हरदान से विवाद के बाद जैसलमेर पहुंच गई और कालूराम के साथ रहने लगी।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि यशोदा और कालूराम ने हरदान के साथ मारपीट की और उसका शव खेत में फेंक दिया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

