खेल की खबरें | ईस्ट बंगाल के खिलाफ फोलेर की हर रणनीति का जवाब देंगे उनके प्रशंसक झिंगन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन भले ही ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फोलेर के मुरीद हैं लेकिन एटीके मोहन बागान के लिये शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग के मैच में वह इस धुरंधर कोच की हर रणनीति का जवाब देने को तैयार हैं ।

कोलकाता, 25 नवंबर भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन भले ही ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फोलेर के मुरीद हैं लेकिन एटीके मोहन बागान के लिये शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग के मैच में वह इस धुरंधर कोच की हर रणनीति का जवाब देने को तैयार हैं ।

इस सत्र में एटीके मोहन बागान ने झिंगन को खरीदा है । उन्होंने कहा कि वह लीवरपूल के लीजैंड फोलेर से फुटबॉल के बारे में बात करना चाहते हैं ।

यह भी पढ़े | India’s Tour of Australia 2020: दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने की भविष्यवाणी.

उन्होंने गोवा से पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ रॉबी फोलेर महान फुटबॉलर हैं और मुझे खुशी है कि भारत में उनके जैसा कोच आया है । उम्मीद है कि मैं उनसे एक दिन फुटबॉल के बारे में बात कर सकूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन मैदान पर हम प्रतिद्वंद्वी हैं और हमारी टीम के हौसले पहले मैच में मिली जीत के बाद बुलंद है । हम जीत के लिये खेलते हैं और टीम का मनोबल ऊंचा है ।’’

यह भी पढ़े | माइकल क्लार्क बोले- अगर कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौटने से पहले टीम को लय नहीं देंगे तो टेस्ट श्रृंखला में 0-4 से हारेगा भारत.

यह उनके कैरियर का पहला मुकाबला है जिसमें दर्शक इस ‘कोलकाता डर्बी’ को देखने के लिये नहीं होंगे ।

उन्होंने कहा ‘‘फुटबॉल एक कला की तरह है और जब कलाकार काम करता है तो बाकी कुछ मायने नहीं रखता । हमें पता है कि हमारे प्रशंसक हमारे साथ है । मैं मैदान पर इसे सामान्य मैच की तरह लेकर पूरे तीन अंक हासिल करने की कोशिश करूंगा ।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\