विदेश की खबरें | हिरोशिमा ने परमाणु हमले की 77वीं बरसी पर एटमी हथियारों पर प्रतिबंध का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख समेत अन्य अधिकारियों ने परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर चेताया क्योंकि यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के बीच परमाणु हमले की आशंका बढ़ गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख समेत अन्य अधिकारियों ने परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर चेताया क्योंकि यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के बीच परमाणु हमले की आशंका बढ़ गई है।

‘हिरोशिमा पीस पार्क’ में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘परमाणु हथियार बकवास हैं। वे किसी सुरक्षा की गारंटी नहीं देते, बल्कि केवल मौत और विनाश के दाता हैं।’’

उन्होंने कहा कि एक सदी के तीन चौथाई समय बीतने के बाद पूछा जाना चाहिए कि 1945 में इस शहर पर हुए परमाणु हमले से क्या सीख ली गई?

इस मौके पर हिरोशिमा के मेयर कजूमी मत्सुई ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ‘‘उनके अपने लोगों को युद्ध का हथियार बनाने और दूसरे देश के लोगों की जान लेने और आजीविका छीनने’’ का आरोप लगाया।

अमेरिका ने छह अगस्त, 1945 को हिरोशिमा पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया, जिससे शहर में भारी तबाही हुई और करीब 1,40,000 लोग मारे गए। अमेरिका ने तीन दिन बाद नागासाकी शहर पर दूसरा बम गिराया, जिसमें 70,000 लोगों की जान चली गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें