देश की खबरें | हिप्र : आप ने खालिस्तान समर्थक ट्वीट को लेकर पार्टी के नेता को निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के अपने सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी को उनके ‘‘खालिस्तान समर्थक’’ ट्वीट को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

शिमला, दो मई आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के अपने सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी को उनके ‘‘खालिस्तान समर्थक’’ ट्वीट को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बेदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने खालिस्तान का खुलकर समर्थन किया है। भाजपा ने यह आरोप भी लगाया कि बेदी ने कुछ साल पहले भी खालिस्तान के समर्थन में सिलसिलेवार ट्वीट किये थे।

आप की प्रदेश इकाई ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हरप्रीत सिंह बेदी के ट्वीट में उनके द्वारा प्रकट किये गये विचार आम आदमी पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं और कहीं से भी पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘पार्टी उन्हें (बेदी को) तत्काल प्रभाव से सभी पदों से निष्कासित करती है। ’’

आप ने एक अन्य ट्वीट में कहा , ‘‘हमारे महान राष्ट्र की एकता व अखंडता में आप का दृढ़ विश्वास है और हमारे देश के खिलाफ कुछ भी लिखने जाने को कभी सहन नहीं किया जाएगा।’’

भाजपा की प्रदेश इकाई के महासचिव त्रिलोक जमवाल ने मीडिया से कहा था कि बेदी ने 2012 और 2020 के बीच भारत विरोधी सिलसिलेवार ट्वीट कर अलगाववादी संगठन के लिए नयी मुद्रा की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज