देश की खबरें | भारत को लेकर हिंदुत्व की कल्पना असंवैधानिक है: लेखिका मुकुलिका बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘भारत को लेकर यदि आपकी कल्पना एक हिंदुत्व की है, तो यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है, क्योंकि यह अनिवार्य रूप से जनता की इच्छा नहीं है, बल्कि यह सत्ता पर काबिज लोगों की इच्छा है।’ यह विचार मुकुलिका बनर्जी ने बृहस्पतिवार से शुरू हुए जयपुर साहित्य सम्मेलन में व्यक्त किये।

जयपुर, 19 जनवरी ‘भारत को लेकर यदि आपकी कल्पना एक हिंदुत्व की है, तो यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है, क्योंकि यह अनिवार्य रूप से जनता की इच्छा नहीं है, बल्कि यह सत्ता पर काबिज लोगों की इच्छा है।’ यह विचार मुकुलिका बनर्जी ने बृहस्पतिवार से शुरू हुए जयपुर साहित्य सम्मेलन में व्यक्त किये।

यहां ‘लोकतंत्र: ताना-बाना’ से जुड़े सत्र के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुत्व की एक विचारधारा के प्रति स्वघोषित प्रतिबद्धता की व्यापकता के साथ पिछले नौ वर्षों में कई संस्थागत विकृतियां विकसित हुई हैं और यह कोई राज की बात नहीं है।

लंदन निवासी लेखिका और स्तंभकार ने कहा कि इस विचारधारा को पिछले दरवाजे से नहीं लाया जा रहा है, यह सत्ताधारी दल की आधिकारिक विचारधारा है, यह आरएसएस की आधिकारिक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि असल में यह भारत के बारे में एक विचार है, जो मौजूदा भारतीय संविधान के अनुसार असंवैधानिक होगा।

बनर्जी ने कहा कि केवल यह कहना पर्याप्त नहीं है कि आप लोकतंत्र हैं, बल्कि आप को लोकतांत्रिक बनना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में हिंदू राष्ट्र की बात नहीं लिखी गई है, इसीलिए भारत के बारे में हिंदू राष्ट्र की कल्पना करना असंवैधानिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-नीत भाजपा सरकार में भारतीय चुनाव प्रणाली ने तीन बड़ी विकृतियां विकसित की हैं, पहला यह कि भारतीय निर्वाचन आयोग निष्पक्ष रहने में नाकाम रहा, दूसरी समस्या चुनाव खर्च को लेकर है और तीसरी बात यह है कि गुप्त मतदान अब इतिहास बन चुका है।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में दक्षिण एशियाई अध्ययन संस्थान और दक्षिण एशियाई अध्ययन कार्यक्रम में वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता रंजय सेन और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी यामिनी अय्यर भी पैनल की हिस्सा थीं। पैनल का संचालन वाशिंगटन-डीसी निवासी और द इकोनॉमिक टाइम्स की स्तंभकार सीमा सरोही ने किया।

सेन ने संसद में मुस्लिमों के प्रतिनिधित्व की जरूरत की तरफ इंगित करते हुए दावा किया कि भारतीय संसद में केवल 4.5 फीसदी सांसद मुस्लिम हैं, जबकि इस समुदाय का देश की आबादी में करीब 15 फीसदी हिस्सा है।

सेन ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है, जिस पर विचार करने की जरूरत है। सेना ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में सौमित्र खान नाम के एक सांसद हैं, लेकिन वह भी मुस्लिम नहीं हैं। यहां ‘खान’ एक उपाधि की तरह है।’’

जयपुर साहित्य सम्मेलन के 16वें सत्र का समापन 23 जनवरी को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\