जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान यूनिलीवर ने ‘फेयर एंड लवली’ का नाम बदलकर ‘ग्लो एंड लवली’ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी त्वचा देखभाल उत्पाद ब्रांड ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द हटाकर उसका नाम ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया।

नयी दिल्ली, दो जुलाई एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी त्वचा देखभाल उत्पाद ब्रांड ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द हटाकर उसका नाम ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया।

कंपनी के अनुसार, उसके इस ब्रांड नया नाम ‘ग्लो एंड लवली’ होगा। कंपनी ने सुंदरता के सकारात्मक पहलू में और अधिक समावेशी दृष्टिकोण अपनाया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने एक बयान में कहा कि पुरुषों के लिये उसके उत्पादों की रेंज को अब 'ग्लो एंड हैंडसम' कहा जायेगा।

एचयूएल ने एक बयान में कहा, "अगले कुछ महीनों में ‘ग्लो एंड लवली’ ब्रांड खुदरा दुकानों पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही इस उत्पाद के साथ भविष्य के नवाचार सामने लाये जायेंगे।’’

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

कंपनी ने इससे पहले 25 जून में को अपने लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड 'फेयर एंड लवली' से 'फेयर' शब्द हटाने की घोषणा की थी। कंपनी ने तब सौंदर्य के लिये एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के जोर पकड़ने के साथ ही कई सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद सवालों के घेरे में आ गये हैं। हाल ही में अमेरिकी हेल्थकेयर एवं एफएमसीजी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत सहित दुनियाभर में अपनी स्किन व्हाइटनिंग क्रीम की बिक्री रोक दी। फ्रांस की पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि वह अपने त्वचा देखभाल उत्पादों से "व्हाइट, व्हाइटनिंग, फेयर, फेयरनेस, लाइट, लाइटनिंग" जैसे शब्दों को हटायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\