जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान कॉपर का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 113.40 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 113.40 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान कॉपर ने बीएसई को अप्रैल-जून, 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 47.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, जून तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 500.44 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 384.73 करोड़ रुपये थी।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने पहले कहा था कि चालू वित्तवर्ष में उसके 350 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार करने की संभावना है।

कंपनी अपनी खदान विस्तार योजना में लगातार निवेश कर रही है।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित होती है। कंपनी के पास कॉपर कंसंट्रेट, कॉपर कैथोड, निरंतर-कास्ट कॉपर रॉड और उप-उत्पादों के उत्पादन और विपणन की सुविधाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त