जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान कोका-कोला राजकोट में 3,000 करोड़ के निवेश से लगाएगी बॉटलिंग संयंत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शीतल पेय कंपनी कोका कोला की बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) लिमिटेड की गुजरात के राजकोट में जूस एवं अन्य पेय उत्पादों का एक अत्याधुनिक संयंत्र लगाने पर करीब 3,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है।
नयी दि्ल्ली, 13 दिसंबर शीतल पेय कंपनी कोका कोला की बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) लिमिटेड की गुजरात के राजकोट में जूस एवं अन्य पेय उत्पादों का एक अत्याधुनिक संयंत्र लगाने पर करीब 3,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है।
एचसीसीबी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस इकाई में वाणिज्यिक परिचालन 2026 में शुरू होने की संभावना है।
कंपनी ने इस निवेश से राजकोट और आसपास के क्षेत्रों में खासी आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है।
बयान के मुताबिक, गुजरात सरकार ने कंपनी को सभी जरूरी मंजूरियां एवं प्रमाणन समयबद्ध ढंग से मुहैया कराने में मदद का भरोसा दिलाया है।
एचसीसीबी पहले से ही गुजरात के खेड़ा और साणंद में बॉटलिंग इकाइयों का परिचालन कर रही है। नए संयंत्र की स्थापना के बाद गुजरात में उसके कर्मचारियों की संख्या दोगुनी होकर 1,500 से अधिक हो जाएगी।
एचसीसीबी देशभर में कोका कोला के लिए 16 कारखानों का संचालन कर रही है। यहां पर सात श्रेणियों में 60 से अधिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)