देश की खबरें | उदयपुर में ताजिये में लगी आग को बुझाने के लिए आगे आए हिंदू परिवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर के हाथी पोल इलाके के मोचीवाड़ा गली में मंगलवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिये के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। गली में रह रहे हिंदू परिवारों ने फौरन आग पर काबू पाकर सांप्रदायिक सद्भाव का एक उदाहरण पेश किया। अधिकारियों ने बुधवार को घटना की पुष्टि की।

उदयपुर, 10 अगस्त उदयपुर के हाथी पोल इलाके के मोचीवाड़ा गली में मंगलवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिये के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। गली में रह रहे हिंदू परिवारों ने फौरन आग पर काबू पाकर सांप्रदायिक सद्भाव का एक उदाहरण पेश किया। अधिकारियों ने बुधवार को घटना की पुष्टि की।

यह इलाका दर्जी कन्हैयालाल की दुकान के नजदीक है जहां करीब एक महीने पहले दो लोगों ने उसकी चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि पलटन मस्जिद के आखिरी ताजियों का जुलूस शहर के हाथीपोल इलाके में संकरी गलियों से गुजर रहा था। तभी 25 फुट ऊंचे एक ताजिये के ऊपरी हिस्से में मामूली आग लग गई। गली की तीसरी चौथी मंजिल पर रहने वाले हिन्दू परिवारों ने जैसे ही आग देखी उन्होंने ऊपर से पानी डालकर आग बुझाई।

पुल‍िस वृत्ताधिकारी (पूर्व) और उपाधीक्षक शिप्रा राजावत ने बताया क‍ि मोचीवाड़ा की ज‍िस गली से ताजिये गुजर रहे थे वह बहुत संकरी थी और यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि आग सबसे पीछे चल रहे 25 फीट ऊंचे ताजिये में लगी और और आगे चल रहे ताजिये के लोग नमाज अदा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ताजिये में आग के लगते ही गली के दोनों ओर से बालकनी और छतों से हिन्दुओं ने बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया जिससे आग बुझ गई।

पुलिस के अनुसार आशीष चौवाड़िया व राजकुमार सोलंकी और उनके परिजनों ने बालकनी व छत से पानी डालकर आग बुझाई।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रही राजावत ने बताया कि आग संभवतः शार्ट सर्किट या अगरबत्ती के कारण लगी थी। उन्होंने बताया कि हिन्दुओं द्वारा आग बुझाने पर नीचे ताजिये के साथ मौजूद मुसलमानों ने उनका ताली बजाकर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि मोचीवाड़ा, उस इलाके से थोड़ी ही दूरी पर है जहां पिछले दिनों (28 जून को) दर्जी कन्हैयालाल की दो लोगों ने हत्या की थी।

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि ‘‘उन्होंने मिलकर ताजिये की आग को बुझाया। इससे ना सिर्फ एक हादसा टल गया बल्कि यह सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी बन गयी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)