देश की खबरें | हिंदी लेखक ने ‘मिर्जापुर दो’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर हिंदी अपराध उपन्यास लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने अमेजन प्राइम वीडियो श्रृंखला ‘‘मिर्जापुर दो’’ के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने उपन्यास ‘‘धब्बा’’ को ‘‘बिल्कुल अश्लील’’ तरीके से दिखाने के लिए यह चेतावनी दी है।

लेखक ने 27 अक्टूबर को जारी पत्र में आरोप लगाया कि सीजन टू के तीसरे एपिसोड में अभिनेता कुलभूषण खरबंदा (श्रृंखला में सत्यानंद त्रिपाठी की भूमिका करने वाले) पाठक का उपन्यास ‘‘धब्बा’’ पढ़ रहे हैं, लेकिन वॉयस ओवर का उपन्यास में लिखी बातों से कोई लेना -देना नहीं है।

यह भी पढ़े | Sharad Purnima 2020 Wishes & Photos: शरद पूर्णिमा पर प्रियजनों को इन हिंदी WhatsApp Stickers, HD Images, Facebook Messages, GIF Greetings, Wallpapers के जरिए दें बधाई.

पाठक (81) ने ट्विटर पर साझा किए गए पत्र में दावा किया, ‘‘श्रृंखला में चरित्र को ‘धब्बा’ पढ़ते हुए जो दिखाया गया उसका मूल टेक्सट से कोई लेना-देना नहीं है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘इसके विपरीत जो पढ़ा जा रहा है वह काफी अश्लील है, जबकि लेखक ऐसा लिखने के बारे में सोच भी नहीं सकता। लेकिन इस प्रक्रिया में दिखाया गया है कि इसे मेरे उपन्यास ‘धब्बा’ से पढ़ा जा रहा है जो गलत चित्रण है।’’

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

पाठक ने आरोप लगाए कि ऐसा गलत चित्रण मेरे पांच दशक से अधिक की छवि को ‘‘खराब करने का प्रयास’’ है।

उन्होंने कहा कि लेखकों ने उन्हें फोन कर वादा किया है कि शो से वॉयस ओवर को हटा दिया जाएगा।

इस बारे में टिप्पणी के लिए एक्सेल इंटरटेनमेंट के निर्माताओं से संपर्क नहीं हो सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)