देश की खबरें | हिमंत विश्व शर्मा ने ‘धर्मांतरण’ की मार झेल रहे स्वदेशी धर्मों का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि स्वदेशी (मूल) धार्मिक आस्थाओं को धर्मांतरण समेत विभिन्न कारकों से नुकसान पहुंचा है और उन्हें अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जतायी।

गुवाहाटी, आठ जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि स्वदेशी (मूल) धार्मिक आस्थाओं को धर्मांतरण समेत विभिन्न कारकों से नुकसान पहुंचा है और उन्हें अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जतायी।

शर्मा ने तामुलपुर के गुरमौ में एक नवनिर्मित बाथौ मंदिर का उद्घाटन करने के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आपमें से कितने लोगों ने असम के बाथौ धर्म के बारे में सुना है? हमारे प्राचीन स्वदेशी धर्मों और आस्थाओं को कई कारणों से बहुत नुकसान हुआ है - उनमें से एक धर्मांतरण है।’’

उन्होंने राज्य के बोडो समुदाय की प्राचीन आस्था को मान्यता देते हुए दिसपुर में बाथौ थानसाली के निर्माण की भी घोषणा की।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार इन प्राचीन आस्थाओं को पुनर्जीवित करने और संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मुझे तामुलपुर के गुरमौ में नवनिर्मित बाथौ मंदिर को समर्पित करने का दिव्य सम्मान प्राप्त हुआ। बाथौसिम में सिजौ वृक्ष और प्रकृति की पूजा केंद्र में है।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि शर्मा ने बोडो आध्यात्मिक जीवन को समृद्ध बनाने में बाथौ मंदिरों की भूमिका की सराहना की।

सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पास के जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी