एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल की महिला मुक्केबाज 600 किमी की कांवड़ यात्रा करने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की एक राज्यस्तरीय महिला मुक्केबाज ने 600 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी कर इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाली वह राज्य की पहली महिला बन गयी हैं ।

देश की खबरें | हिमाचल की महिला मुक्केबाज 600 किमी की कांवड़ यात्रा करने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी

शिमला, 23 जुलाई हिमाचल प्रदेश की एक राज्यस्तरीय महिला मुक्केबाज ने 600 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी कर इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाली वह राज्य की पहली महिला बन गयी हैं ।

मुक्केबाज ने गौमुख से अपने गांव तक गंगाजल ले जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

प्रदेश की मंडी जिले के डेरडू गांव की रहने वाली 21 वर्षीय कृतिका ने इस साल लगातार दूसरे साल यह कठिन यात्रा की।

पिछले साल उन्होंने हरिद्वार से हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर तक की यात्रा की थी। इस वर्ष उन्होंने उत्तराखंड में स्थित गौमुख से पैदल चलकर अपनी शक्ति और भक्ति का परीक्षण करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कांवड़ में भरकर लाए गए गंगाजल से अपने गांव के ओंकारेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर अपनी यात्रा का समापन किया।

उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि पूरा गांव इस क्षण को देखने के लिए एकत्र हुआ।

कृतिका ने 'पीटीआई-' को बताया कि अगर आपके पास दृढ़ निश्चय हों तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).