देश की खबरें | हिमाचल: मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास भूस्खलन के बाद छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तूफान के कारण गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास रविवार को हुए भूस्खलन के बाद एक बड़ा पेड़ सड़क पर खड़े कई वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला, 30 मार्च हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तूफान के कारण गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास रविवार को हुए भूस्खलन के बाद एक बड़ा पेड़ सड़क पर खड़े कई वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुद्वारे के सामने पहाड़ पर एक पेड़ तूफान और भूस्खलन के बाद उखड़ गया। उन्होंने बताया कि यह सड़क पर खड़े कुछ वाहनों और रेहड़ियों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए।

कुल्लू के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट विकास शुक्ला ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सा दल, पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान मणिकर्ण निवासी रीना, बेंगलुरू निवासी वर्सिनी और कुल्लू में काम करने वाले नेपाली नागरिक समीर के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि तीन अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान बेंगलुरू निवासी रमेश, उसकी पत्नी पल्लवी और बेटे भार्गव तथा हरियाणा की रहने वाली प्राची और विक्रम आचार्य तथा उसकी पत्नी टुम्पा आचार्य के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों को कुल्लू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण गुरुद्वारे के सामने पहाड़ से एक बड़ा पेड़ सड़क पर खड़े वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सुक्खू ने जिला प्रशासन को पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने को कहा है।

सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो बड़े पैमाने पर साझा किए जा रहे हैं, जिनमें लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि घटना के बाद पहले घंटे में कोई मदद नहीं पहुंची।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका