एजेंसी न्यूज

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, जलाशय में फंसे 10 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कोल बांध जल विद्युत परियोजना में एक जलाशय में फंसे 10 लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रात भर के अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, जलाशय में फंसे 10 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया
Heavy Rain Photo Credits: IANS

शिमला, 21 अगस्त:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कोल बांध जल विद्युत परियोजना में एक जलाशय में फंसे 10 लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रात भर के अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. बचाए गए लोगों में वन विभाग के पांच कर्मचारी भी शामिल थे. पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद जलाशय में लकड़ियां तैरते हुए आ गई थीं और पांच कर्मचारी कुछ स्थानीय लोगों के साथ स्थिति का जायजा लेने गए थे.

उन्होंने बताया कि उनकी नाव तत्तापानी के पास भारी गाद और लकड़ियों के कारण फंस गई।

एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन की एक टीम रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बांध प्राधिकरण की स्टीमर नाव से क्षेत्र के लिए रवाना हुई। एनडीआरएफ के तैराकों की एक अन्य टीम नौका में थी।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान देर रात करीब ढाई बजे पूरा हुआ.

मौके पर मौजूद मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि यह एक कठिन अभियान था क्योंकि रात के दौरान नौका चलाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).