एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना

शिमला, 15 फरवरी हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 21 फरवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

सिंह ने कहा कि आदिवासी जिला लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 1.8, 6.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि शिमला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान ऊना में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).