देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश तैयार करेगा ‘हरित हाइड्रोजन’ नीति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि हरित हाइड्रोजन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और राज्य को इसके उत्पादन के लिए अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने हेतु ‘हरित हाइड्रोजन’ नीति तैयार की जाएगी।
शिमला, 20 मई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि हरित हाइड्रोजन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और राज्य को इसके उत्पादन के लिए अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने हेतु ‘हरित हाइड्रोजन’ नीति तैयार की जाएगी।
सुक्खू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पर्याप्त धूप, पानी और हवा सहित राज्य के प्रचुर नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन, प्रदेश को हरित हाइड्रोजन पैदा करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति का प्राथमिक उद्देश्य बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश आकर्षित करना है।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य का लक्ष्य अपने प्राकृतिक लाभों के जरिये हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है। यह न केवल जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में योगदान देगा बल्कि राज्य को सतत विकास में अग्रणी बना देगा।’’
हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के मद्देनजर राज्य सरकार ने ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में एक संयंत्र स्थापित करने में रुचि दिखाई है जो इथेनॉल उत्पादन के लिए हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)