देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री कोरोना संक्रमित पाये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के तकीनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मरकंडा कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं । कोरोना संक्रमित होने वाले वह प्रदेश के पांचवें मंत्री हैं ।
शिमला, 14 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के तकीनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मरकंडा कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं । कोरोना संक्रमित होने वाले वह प्रदेश के पांचवें मंत्री हैं ।
हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समेत पांचवें मंत्री तथा 12 वें विधायक हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं ।
सोशल मीडिया पर मंगलवार को मरकंडा ने पोस्ट किया कि वह संक्रमित पाये गये हैं । इससे पहले उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण दिखायी दिये थे क्योंकि वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे ।
उन्होंने लिखा, ''मैंने चिकित्सकों की सलाह के बाद सरकारी आवास पर अपने आपको पृथक कर लिया है ।''
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये गये थे ।
इससे पहले शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिजली मंत्री सुखराम चौधरी तथा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे ।
ठाकुर एवं मरकंडा समेत प्रदेश में अब तक 12 विधायक संक्रमित पाये जा चुके हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)