एजेंसी न्यूज

हिमाचल प्रदेश: कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, कुल मृतक संख्या बढ़ कर चार हुई

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुन जिंदल ने बताया कि 52 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार को हमीरपुर में मौत हो गई। जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

हिमाचल प्रदेश: कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, कुल मृतक संख्या बढ़ कर चार हुई
जमात

शिमला, 15 मई हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुन जिंदल ने बताया कि 52 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार को हमीरपुर में मौत हो गई। जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

जिंदल ने बताया कि महिला को कुछ दिन पहले हमीरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे मंडी स्थित श्री लालबहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल भेजा गया था।

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि मरीज को सांस लेने में समस्या थी और इसकी कारण उसकी मौत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 76 हो गये हैं।

राज्य में कोविड-19 के 33 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 39 लोग संक्रमण के बाद उपचार से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).