देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: कुएं में मृत पाया गया तेंदुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक गांव के कुएं में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हमीरपुर, 23 जनवरी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक गांव के कुएं में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तेंदुए की मौत का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया।

अधिकारियों ने बताया कि कक्कड़ ग्राम पंचायत के भदथु गांव में सतीश कुमार के घर पर निर्माण कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि दोपहर में जब कुमार पानी का पंप लगाने के लिए कुएं की तरफ गया तो उसने कुएं के अंदर तेंदुए का शव देखा और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार और भुक्कड़ पंचायत के प्रधान किशोर चंद मौके पर पहुंचे तथा वन रक्षक को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वन रक्षक शुभम शर्मा और योगराज ने शव को कुएं से बाहर निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का शव दफना दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Lift Accident: सिंहगढ़ रोड की इमारत में बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी