देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 12 दिवसीय मानसून सत्र के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच सात सितम्बर से 10 बैठकें हुईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 18 सितम्बर हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच सात सितम्बर से 10 बैठकें हुईं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 24 मार्च को पाबंदियां लागू होने के बाद से यह राज्य विधानसभा का आयोजित होने वाला पहला सत्र था।

यह भी पढ़े | हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद हरियाणा में बढ़ सकती है बीजेपी की टेंशन, दुष्यंत चौटाला पर बढ़ रहा है दबाव, कांग्रेस ने कही ये बात.

तेरहवीं राज्य विधानसभा के नौवें सत्र में 10 बैठकें हुईं जिसका आयोजन सात से 18 सितम्बर तक हुआ।

विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले विधानसभाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि यह सत्र एक इतिहास बन गया क्योंकि इसका आयोजन प्रतिकूल परिस्थितियों में किया गया।

यह भी पढ़े | MP Bye-Election 2020 : सिंधिया की होम पिच ग्वालियर में कांग्रेस ने लगाया जोर, बीजेपी भी लगा रही है ताकत.

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव द्वारा कोविड-19 स्थिति पर चर्चा छह घंटे और पच्चीस मिनट तक चली।

परमार ने कहा कि सत्र के प्रश्नकाल के दौरान 434 तारांकित और 223 अतारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए गए।

अध्यक्ष ने सदन के नेता जयराम ठाकुर और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को मानसून सत्र के सुचारू संचालन के लिए धन्यवाद दिया।

परमार ने एक विशेष उल्लेख में कहा कि कोविड-19 को लेकर भय के बावजूद सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सत्र के लिए उपस्थित हुए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर और अग्निहोत्री भी विधानसभा में बोले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\