देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश : किसानों के समर्थन में राजभवन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शुक्रवार को राजभवन के सामने प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 15 जनवरी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शुक्रवार को राजभवन के सामने प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के निर्देश पर राज्य कांग्रेस ने आज किसान अधिकार दिवस मनाया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ ने कहा कि देश के ‘अन्नदाता’ पिछले 51 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं और नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि केन्द्र ने गलत तरीके अपनाने सहित किसानों के आदोलन को कुचलने का हर संभव प्रयास किया है और बेनतीजा बातचीत करके सिर्फ समय बर्बाद कर रही है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान 60 से ज्यादा किसानों की मौत हुई है लेकिन केन्द्र सरकार उनके प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।

राठौड़ ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 2023 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन इन दमनकारी नीतियों के जरिए वह उन्हें सड़क पर ले आयी है।

उन्होंने दावा किया कि केन्द्र सरकार उद्योगों को लाभ पहुंचाने के लक्ष्य से इन कानूनों को लेकर आयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\